डॉ. ओ.पी. सिंह बने केंद्रीय नीमा के सह सचिव, चंदौली से पहली बार मिला यह गौरव, चिकित्सकों में हर्ष

https://admin.thefrontfaceindia.in/uploads/2127634704_WhatsApp_Image_2025-06-15_at_12.21.04_PM.jpeg

चंदौली। नीमा (नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन) के उत्तर प्रदेश के प्रखर प्रवक्ता डॉ. ओ.पी. सिंह को सेंट्रल काउंसिल नीमा, भारत का असिस्टेंट सेक्रेटरी (सह सचिव) मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति विशेष रूप से इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि चंदौली जनपद से पहली बार किसी चिकित्सक को केंद्रीय स्तर की जिम्मेदारी मिली है।

 


समाजसेवा में निरंतर सक्रिय डॉ. ओ.पी. सिंह विभिन्न जनकल्याणकारी संगठनों से भी जुड़े हुए हैं और जनहित में उनका योगदान लगातार सराहनीय रहा है। उनकी कार्यशैली सक्रिय, व्यवहार मृदु और विचार हमेशा रचनात्मक रहे हैं, जो उन्हें एक लोकप्रिय व्यक्तित्व बनाते हैं।

 


डॉ. सिंह भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ में सह संयोजक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिससे चिकित्सा जगत के साथ उनका राजनीतिक अनुभव भी सुदृढ़ हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर जनपद ही नहीं, पूरे उत्तर प्रदेश के चिकित्सकों और समाजसेवियों में खुशी की लहर है।

 


उनके इस पद पर मनोनयन की बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, भाजपा नेता विष्णुकांत अग्रवाल, सतीश जिंदल, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. जे. खान, डॉ. श्वेता पांडेय, डॉ. वाई.बी. सिंह, डॉ. शिवाजी सिंह, डॉ. राजन, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. आर.के. यादव, डॉ. वाई.एन. पांडेय, डॉ. सत्यपाल और डॉ. सी.बी. सिंह सहित अनेक गणमान्य चिकित्सकों और समाजसेवियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

इसे भी पढ़ें

Latest News