उत्तराखंड में भारी बारिश और लैंड स्लाइड के चलते अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीँ 2000 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। इसके चलते केदारनाथ यात्रा दो दिनों के लिए रोक दी गयी है। वहीं आपदा में फंसे लोगों को निकालने के लिए NDRF की 12 और SDRF की 60 टीमें लगाई गयी है।
उत्तराखंड में 48 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट है। जिन जगहों पर मौतें हुई हैं, उनमें हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, रूद्रप्रयाग और नैनीताल में सबसे ज्यादा प्रकृति ने कहर मचाया है। जबकि केदारनाथ में बादल फटने से पैदल रूट पर लिनचोली और भीमबली के पास 2000 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। इन्हें निकालने के लिए प्रशासन ने 5 हेलिकॉप्टर लगाए हैं।
.jpeg)
केदारनाथ यात्रा मार्ग में फंसे यात्रियों को बचाने के लिए SDRF तैनात की गयी है। मुनकटिया से 450 लोगों को सुरक्षित सोनप्रयाग पहुँचाया गया है। बाकी लोगों का रेस्क्यू चिनूक और MI-17 हेलिकॉप्टर से हो रहा है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार (2 अगस्त) को 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के 11 जिलों में भी आज भारी बारिश का अलर्ट है, जो अगले 4 दिन तक रहेगा।

रुद्रप्रयाग के आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके राजवार के मुताबिक गौरीकुंड से शुरू होने वाला 16 किलोमीटर लंबा केदारनाथ ट्रैक घोड़ा पड़ाव, लिनचोली, बड़ी लिनचोली और भीमबली में क्षतिग्रस्त हो गया है। रामबाड़ा के पास दो पुल भी कल रात बह गए। राज्य सरकार ने केदारनाथ में फंसे लोगों को निकालने के लिए वायुसेना की मदद ली है। NDRF, INS की 12 टीमें और SDRF की 60 टीमें बचाव में लगी हुई हैं।
Comments (0)