वाराणसी। यूपी में ठंड बढ़ने वाली है। प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को बूंदाबांदी के बाद मौसम ने करवट ली है। वैसे तो मौसम ने सोमवार से ही बदलाव के संकेत दिए हैं, लेकिन मंगलवार को हवा में गलन ने ठंड बढ़ा दिया। सोमवार देर रात से ही लखनऊ, कानपूर, झाँसी, ललितपुर, आगरा, बरेली, प्रयागराज, मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में छिटपुट बारिश शुरू हुई।


मंगलवार को भी धूप छांव कला दौरा चलता रहा। पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी यूपी में लोगों ने ठंड बढ़ने का एहसास किया। इस दौरान रुक-रुककर बूंदाबांदी भी होती रही। बुधवार सुबह से पूरे पूर्वांचल में बादल छाए हैं। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वाराणसी में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस है। वहीं हवा 6 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चल रही है। हवा में गालन ने ठंड बढ़ा दिया है।
.jpeg)
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे में रात के पारे में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है। अगले दो दिन मौसम साफ़ रहेगा और 27 दिसंबर से बारिश के साथ दिन व रात के तापमान में फिर से बदलाव आने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से 27 व 28 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक से साथ हल्के से मध्यम बूंदाबांदी की संभावना है। इस बीच पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में ओला गिरने के भी संकेत हैं। इसके साथ ही दिन व रात के तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का असर बढ़ेगा।
Comments (0)