चंदौली (पीडीडीयू नगर)। स्वर्णकार समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह चंधासी स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कविताओं, होली के गीतों और पारंपरिक गीत-संगीत के बीच समाज के लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर रंगों के इस पर्व को धूमधाम से मनाया।

 


इस अवसर पर समाज के संयोजक डॉ. विनय कुमार वर्मा ने सभी को एकता का संदेश दिया। उन्होंने समाज को एक सूत्र में बांधने पर जोर देते हुए कहा कि सभी को आपस में जुड़े रहना चाहिए और एक-दूसरे का सहयोग करना ही समाज की सच्ची एकता का प्रतीक है।


इस दौरान सभी सदस्यों ने होली के पारंपरिक गीतों का आनंद लिया और एक दूसरे से गले मिलकर अबीर-गुलाल लगाया। कार्यक्रम का समापन उत्साह और उमंग के साथ ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के साथ हुआ। इस अवसर पर समाज के सभी गणमान्य सदस्यों ने मिलकर भाईचारे और प्रेम को बनाए रखने का संकल्प लिया।

 


कार्यक्रम में त्रिभुवन वर्मा, कतवारू वर्मा, प्रेम वर्मा, सत्यम वर्मा, रजत वर्मा, दीपू वर्मा, विनोदजी पेशकार, अनिल वर्मा, राहुल वर्मा, विनोद सेठ, महेंद्र सेठ, अजय वर्मा समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।