अयोध्या। अयोध्या में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। सपा नेता पहले नाबालिग को नौकरी का झांसा दिया, फिर नौकर के साथ मिलकर गैंग रेप किया। इतना ही नहीं, उसने इसका वीडियो भी बनाया और वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया। बाद में जब पीड़िता गर्भवती हुई, तो उसने सारी बात अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गये।
इसके बाद पीड़िता के परिजन उसके लेकर थाने पहुंचे। जहां उन्होंने सपा नेता समेत दो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। घटना की सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपी की गिरफ़्तारी को लेकर थाने पर ही हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
.jpeg)
पूरा मामला अयोध्या के पूराकलंदर क्षेत्र के एक गांव का है। यहां सपा नेता मोईद खान (62 वर्ष) ने बेकरी में नौकरी देने के नाम पर 16 वर्षीय नाबालिग को अपने झांसे में लिया। इसके बाद अपने नौकर राजू (20 वर्ष) के साथ मिलकर किशोरी से गैंगरेप किया। इस मामले में पीड़िता की मां के तहरीर पर दोनों को नामजद किया गया।
आरोप है कि मोईद खान ने अपने नौकर राजू के साथ मिलकर किशोरी के साथ दुष्कर्म काम किया। इस दौरान राजू ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद राजू ने किशोरी के साथ रेप किया और उसे धमकाने लगा। मोईद खान खुद को भदरसा का सपा का नगर अध्यक्ष बताता है।

पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार को बेटी की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसके पेट में दर्द उठने लगा। हम लोग जब बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टर ने चेकअप कर बताया कि वह प्रेग्नेंट है। इसके बाद बेटी ने रोते हुए पूरी बात बताई। उसके साथ मोईद खान और राजू ने गलत काम किया है। वो लोग बेटी को लगातार धमकी देते थे। कहते थे किसी से कुछ कहा तो खैर नहीं। पीड़िता की मां ने कहा कि हम लोग गरीब घर के हैं। इसी का फायदा उठाते हुए उन लोगों ने बेटी के साथ गलत काम किया। हमें न्याय चाहिए।
मामले में एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने कहा- नौकरी का झांसा देकर गैंगरेप का मामला सामने आया था। मामले में FIR दर्ज कर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गैंगरेप और पॉक्सो की धारा लगाई गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Comments (0)