- सेंट्रल पब्लिक स्कूल के सभी ब्रांचों में हुआ आयोजन
- प्रथम, द्वितीय व तृतीय बच्चों को मिला प्रमाण पत्र
चंदौली। सेंट्रल पब्लिक स्कूल ग्रुप में 7 दिवसीय 'सावन महोत्सव' के तीसरे दिन शुक्रवार को सावन पर आधारित गीत व कविता प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों ने अत्यंत मनमोहन प्रस्तुति दी।
.jpeg)
उतरौत, चकिया ब्रांच में प्रथम स्थान पर शिवम मिश्रा, द्वितीय स्थान पर अंशिका कुमारी और तृतीय स्थान काव्या ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में रेशमा प्रजापति, ममता सिंह व चंद्रवती वर्मा शामिल थीं। यहां अतिथियों का स्वागत प्रिंसिपल नेहा मसीह ने किया।
.jpeg)
चंधासी ब्रांच में प्रथम स्थान पर प्रिंस कुमार, दूसरे स्थान पर आशुतोष पांडेय व तीसरे स्थान पर दीपक कुमार रहें । जबकि निर्णायक मंडल में पूजा देवी, पूनम देवी, गायत्री पांडेय, नंदिनी तिवारी व निशा देवी शामिल थीं। यहां अतिथियों का स्वागत वाईस प्रिंसिपल विधु श्रीवास्तव ने किया।
.jpeg)
परशुरामपुर ब्रांच में प्रथम स्थान पर हिमांशी, द्वितीय स्थान पर सुहानी व तृतीय स्थान पर मानवीक रहे। जबकि निर्णायक की भूमिका में सुरभि, सपना, रजनी, आराधना व अलका शामिल थीं। यहां अतिथियों का स्वागत प्रिंसिपल बिभा सिंह ने किया।

साहूपूरी ब्रांच में प्रथम स्थान पर रोली प्रजापति द्वितीय स्थान पर पवन यादव व तृतीय स्थान पर तेजस रुद्राक्ष तिवारी रहें, वही निर्णायक की भूमिका में नीतू कन्नौजिया, सोनी, आदरणीय रीती सिंह, राधा मौर्या व हीमा गुप्ता शामिल थीं।यहां अतिथियों का स्वागत प्रभारी प्रिंसिपल सपना पांडेय ने किया।

धूस ब्रांच में प्रथम स्थान पर आकांक्षा यादव, द्वितीय स्थान पर आयुषी प्रजापति व तृतीय स्थान पर संगम यादव रहें जबकि निर्णायक मंडल में ममता देवी व सोना देवी शामिल थीं। यहां अतिथियों का स्वागत प्रभारी प्रिंसिपल प्रीति गुप्ता ने किया। सभी सफल बच्चों को प्रमाण पत्र दिया गया जबकि सभी निर्णायकों को प्रशस्ति पत्र दिया।
.jpeg)
Comments (0)