चंदौली। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन नीमा चकिया चंदौली इकाई एवं ऑक्टविया हॉस्पिटल के सौजन्य से नगर के होटल में एक वृहद सेमिनार का आयोजन हुआ। जिसमें कैंसर व उससे होने वाले अन्य खतरों के बारे में चर्चा हुई। साथ ही उसके निवारण को लेकर उपायों पर मंथन हुआ।
सेमिनार का उदघाटन भदोही से भाजपा सांसद डॉ० विनोद बिन्द (सुप्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ) एवं पीडीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० अनिल यादव ने की। सेमिनार में प्रमुख वक्ता कैंसर सर्जन डॉ० सुधेन्दु शेखर ने कहा कि भारत में हर साल कैंसर के दस लाख मरीज बढ़ते जा रहे हैं, जिसमें सबसे ज्यादा मरीज मुंह और गले के कैंसर के हैं। मुंह के कैंसर में होठ, गाल, लार ग्रंथियां, कोमल व हार्ड तालु, मसूड़ों टोंसिल जीभ और जीभ के अंदर का हिस्सा आता है।

कहा कि कोशिकाओं की अनियमित वृद्धि से यह कैंसर होता है। मुख के कैंसर का मुख्य कारण मुख की साफ सफाई ठीक से न हो पाना, तम्बाकू, सिगरेट, पान मसाला गुटका व शराब शामिल हैं। डॉ० शेखर ने बताया कि ओरल कैंसर मे जबड़े और चेहरे के मांस का एक बड़ा हिस्सा काटकर निकाल दिया जाता है। इन विकृतियों के पुनः निर्माण के लिए सीने व जांघ की मांशपेशियों को काटकर चेहरे पर ग्राफ्ट किया जाता है। इस सर्जरी के बाद चेहरा सामान्य सा दिखने लगता है। सेमिनार में डॉ० सागर राय ने सेप्सिस पर प्रकाश डाला और डॉ शादाब रउफ ने हृदय रोग से सम्बंधित जानकारी दी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद डॉ० विनोद बिन्द ने कहा कि स्वास्थ्य एक इंसान के लिए उसके पूरे जीवनकाल में सबसे बड़ी संपत्ति है। बिना अतिरिक्त धन के तो कोई भी जीवित रह सकता है, लेकिन अच्छे स्वास्थ्य के बिना जीवित नहीं रह सकता। स्वास्थ्य एक ऐसी चीज है, जिसे हम पैसे से नहीं खरीद सकते लेकिन हम इसका ख्याल रख सकते हैं। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर चिकित्सको की मदद से इसका इलाज भी कर सकते हैं। डॉ० बिंद ने चिकित्सकों के रजिस्ट्रेशन की परेशानियों को भी सरकार को अवगत कराकर हल करने का भरोसा दिया।

मुख्य अतिथि विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि नीमा का समाज सेवा में अमूल्य योगदान है। नीमा जनपद की शान है। इनके कोरोना काल में किये गए योगदान की जितनी भी तारीफ की जाय काम है, ये संगठन हमेशा जनसेवा में तत्पर रहता है। हमसब के लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर नीमा प्रदेश प्रवक्ता डॉ० ओ० पी० सिंह एवं डॉ० मनोज सिंह को सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत हॉस्पिटल प्रबंधक सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ० प्रमेन्द्र सिंह, डॉ० विकाश सिंह, डॉ० ए० के० सिंह, आशुतोष, डॉ० सत्यपाल यादव, डॉ० इंद्रजीत सिंह इत्यादि लोगो ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ० आशा कश्यप, डॉ० रूबी गुप्ता, डॉ० सुनील सिंह, डॉ० के० बी० सिंह, डॉ० संतोष शर्मा, राजू तिवारी, डॉ० दीपक, डॉ० पवन, डॉ० भारत जायसवाल, डॉ० हनीफा० डॉ एस० पी० सिंह, डॉ० नीतीश केशरी, डॉ० देवराज, डॉ० सरफराज, डॉ० अरविंद सिंह, डॉ० मुमताज, डॉ० वाई पी यादव, डॉ० स्वामी नाथ यादव, डॉ० रजत, डॉ० धर्मेंद्र श्रीवास्तव, डॉ ऋषि यादव, डॉ० शैलेश श्रीवास्तव इत्यादि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ० ओ० पी० सिंह ने किया।
Comments (0)