नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस बार मंत्रीमंडल से नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है। भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ सरकार बनाने जा रही है। ऐसे में गठबंधन के नेताओं को भी मंत्रीमंडल में शामिल किया जायेगा। इसके साथ ही यूपी से भी 8 मंत्रियों को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। 


इन सांसदों को मोदी कैबिनेट में मिलेगी जगह


- उत्तर प्रदेश के कोटे से 8 केन्द्रीय मंत्री बनेंगे


- राजनाथ सिंह तीसरी बार केन्द्रीय मंत्री बनेंगे


- यूपी से जितिन प्रसाद केन्द्रीय मंत्री बनेंगे


- पंकज चौधरी और अनुप्रिया पटेल केन्द्रीय मंत्री बनेंगी


- आरएलडी जयंत चौधरी केन्द्रीय मंत्री बनेंगे


- कमलेश पासवान और बीएल वर्मा भी मंत्री बनाए जाएंगे


- आगरा वाले एसपी बघेल को लेकर असमंजस