बिहार के मधुबनी से मजहबी मर्यादाओं को शर्मसार कर देने वाली खबर आई है। जहां मौलवी कारी शाहनवाज कुरान की कसम देकर 16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म करता था। किशोरी ने डरवश किसी को बताया नहीं, इसका खुलासा तब हुआ, जब किशोरी 7 माह की गर्भवती हो गई। पुलिस अभियुक्त की गिरफ़्तारी के लिए दबिश दे रही है


आरोपी मौलवी कारी शाहनवाज किशोरी को कुरान की कसमें देता था और कहता था कि ‘किसी से बताओगी तो अल्लाह माफ नहीं करेगा।’ पीड़ित किशोरी से एक वर्ष से ज्यादा समय से रेप करता था। जब बच्चों की क्लास खत्म हो जाती, तब वह उसे रोकता था और मुंह में कपड़ा ठूसकर उससे दुष्कर्म करता। इतना ही नहीं, किसी से बताने पर चाकू का डर दिखाता। किशोरी ने डर के कारण से किसी से कुछ नहीं बताया, लेकिन जब वह 7 माह की गर्भवती हो गई, तब इसका खुलासा हुआ। सच्चाई सुन घरवालों के होश उड़ गये। 


जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला मधुबनी जिले के खुटौना थाना क्षेत्र का है। जहां एक मदरसे के हेड मौलवी कारी शाहनवाज़, जो कि बच्चों को कुरान की आयतें सिखाता था। उसने मदरसे की नाबालिग छात्रा को ही अपनी हवस का शिकार बनाना शुरू कर दिया। कुरान की आयतें पढ़ाते-पढ़ाते उसकी नजर 14-15 साल की छात्रा पर ही डोल गयी।  इस दौरान उसने कई बार उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। सभी बच्चों के घर चले जाने पर वह उक्त किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर अपना मुंह काला करता। 


 


पीड़िता की मां ने पुलिस से की शिकायत में बताया है कि कारी शाहनवाज उनकी बेटी को कुरान का डर दिखाकर दुष्कर्म करता था। वह कहता था कि अगर किसी से कुछ कहोगी तो अल्लाह माफ़ नहीं करेगा। वह चाकू का भी डर दिखाता था। लेकिन बच्ची के शरीर में हो रहे बदलावों की वजह से घर वालों की नजर पड़ी, तो पूछताछ करने पर मामला सामने आया। पीड़ित की अम्मी ने कहा कि मौलवी ने बच्ची के अब्बू से कहा था कि ‘बेटी पढ़ने में तेज है, उसे पढ़ने के लिए मेरे पास भेजा करो।’


इस मामले में खुटौना थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं मदरसा के हेड मौलवी द्वारा नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की सूचना से ग्रामीण आक्रोशित हैं, ग्रामीणों ने मौलवी को सख्त सजा देने की माँग की है। साथ ही आक्रोशित लोगों ने मदरसा में ताला जड़ दिया है।