कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक जगह ने अपराध की खबर सामने आ रही है। जहां 70 साल के मौलाना ने एक 8 साल की बच्ची से रेप की कोशिश की। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने देखा और दरवाजा तोड़कर बच्ची को बचाया। उन्होंने मौलाना को नग्न अवस्था में ही दबोचा। पकड़े जाने पर मौलाना गिड़गिड़ाने लगा, धर्म की दुहाई देकर हाथ पैर जोड़ने लगा।
इसके बाद परिजनों को देखते ही बच्ची उनसे लिपट कर रोने लगी। रोते-रोते ही मौलाना की करतूत उसने बताई। स्थानीय लोगों ने पंचायत करके मामले को निपटने की कोशिश की, लेकिन इस बीच मौका देखकर मौलाना फरार हो गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मौलाना की तलाश शुरू कर दी है। घटना की सूचना पर वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग मौलाना की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन करने लगे। माहौल को देखते हुए शुक्रवार रात पूरे इलाके में पीएसी तैनात करनी पड़ी।

घटना कानपुर के ग्वालटोली क्षेत्र की है। पुलिस में दर्ज शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि शुक्रवार देर शाम 7:30 बजे मेरी 8 साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले मौलाना मुख्तार उर्फ मौलाना चचा ने बच्ची को ट्रॉफी और चॉकलेट का लालच देकर अपने पास बुलाया। खिलाने के बहाने घर के अंदर ले गया। बेटी के और अपने कपड़े उतार दिए। फिर बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। पड़ोस में रहने वाले युवक ने मौलाना को बेटी को घर के अंदर ले जाते देख लिया था। उसने खिड़की से झांक कर देखा तो मौलाना नग्न अवस्था में था और बेटी से रेप की कोशिश कर रहा था। वह चीख रही थी।
मौलाना को इस अवस्था में देखकर उसने तुरंत शोर मचाया और घर का दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसा। मौलाना को दबोचा और बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाया। बच्ची जोर-जोर से रो रही थी बच्ची की मां ने बताया कि मुझे देखते ही बेटी रोते चिल्लाते हुए दौड़कर मेरे पास आई और लिपटकर रोने लगी। बच्ची इतनी घबराई हुई थी कि कुछ बोल भी नहीं पा रही थी। कुछ देर बाद उसने अपनी मां से पूरी घटना बताई। कॉलोनी के लोगों मौलाना को पकड़ा तो वह हाथ जोड़कर धर्म की दुहाई देने लगा और छोड़ने के लिए कहने लगा। इसके बाद वहां मौजूद लोगों को चकमा देकर भाग निकला। मामला एक ही समुदाय से जुड़ा है।

एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार ने बताया कि वारदात के करीब डेढ़ घंटे बाद बच्चों की मां ने ग्वालटोली थाने पर सूचना दी। इसके बाद ग्वालटोली इंस्पेक्टर और एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बच्ची को मेडिकल के लिए उर्सला भेजा गया। बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी मौलाना मुख्तार उर्फ़ मुख्तार चचा के खिलाफ रेप का प्रयास पाक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मौलाना को पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित की गई है। पुलिस आरोपी के परिजनों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Comments (0)