वाराणसी। सातवें व अंतिम चरण के लिए काशी समेत पूर्वांचल के 8 सीटों पर मतदान जारी है। तगड़ी सिक्योरिटी के बीच मतदाता उत्साहपूर्वक वोटिंग कर रहे हैं। सातवें चरण के रण में कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी है। इनमें पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय और अनुप्रिया पटेल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत 99 प्रत्याशी हैं। इन सभी के भाग्य का फैसला 1,53,55,109 मतदाता करेंगे।


सातवें व अंतिम चरण के लिए मतदान शनिवार को जारी है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, पुलिस प्रशासन के ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गये हैं।नक्सल प्रभावित रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र के रॉबर्ट्सगंज और दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में मतदान की समयसीमा बदली गई है। यहां सुबह सात बजे से अपराह्न चार बजे तक मतदान कराए जाएंगे। 



ओबरा और घोरावल विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। सात अन्य लोकसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग कराई जाएगी। सबसे ज्यादा मतदाता मऊ के घोसी लोकसभा क्षेत्र में हैं। गाजीपुर दूसरे और वाराणसी तीसरे पायदान पर है।


ये हैं सीटें जहां आज डाले जा रहे वोट


वाराणसी लोकसभा क्षेत्र


- कुल मतदाता 19,62,948


- पुरुष मतदाता 10,65,485


- महिला मतदाता 8,97,463


- प्रत्याशियों की संख्या 7


चंदौली लोकसभा क्षेत्र


- कुल मतदाता 18,26,437


- पुरुष मतदाता 9,86,896


- महिला मतदाता 8,47,863  


- प्रत्याशियों की संख्या 10


गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र


- कुल मतदाता 20,74,883


- पुरुष मतदाता 10,91,586


- महिला मतदाता 8,31,748


- प्रत्याशियों की संख्या 10


मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र

- कुल मतदाता 19,06,327 


- पुरुष मतदाता 9,94,567 


- महिला मतदाता 9,15,015 


- प्रत्याशियों की संख्या 10


- रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र


- कुल मतदाता 17,87,511


- पुरुष मतदाता 9,50,228


- महिला मतदाता 8,37,283


- प्रत्याशियों की संख्या 12


घोसी लोकसभा क्षेत्र


- कुल मतदाता 20,83,918


- पुरुष मतदाता 10,90,693 


- महिला मतदाता 9,65,123 


- प्रत्याशियों की संख्या 28


बलिया लोकसभा क्षेत्र


- कुल मतदाता 19,36,995 


- पुरुष मतदाता 10,45,689 


- महिला मतदाता 8,91,311 


- प्रत्याशियों की संख्या 13


सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र


- कुल मतदाता 17,84,412


- पुरुष मतदाता 9,60,986


- महिला मतदाता 8,31,742


- प्रत्याशियों की संख्या 9