जौनपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां हौसला बुलंद बदमाशों ने एक महिला को घर में बंधक बनाकर उसके लाखों के जेवरात लुटे और उसके बाद फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस केवल जांच पड़ताल में जुटी रही। 


घटना जौनपुर के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत छताई कला गांव की है. जहां दिनदहाड़े हौसला बुलंद बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुस कर महिला को बंधक बनाकर महिला और उसके बहु का जेवरात लें उड़े। जाते-जाते घर पर खड़ी बाइक भी साथ ले गए। घटना शुक्रवार दोपहर की है। घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। 

 


जानकारी के मुताबिक, छताई कलां गांव निवासी गोपाल सिंह की मां निर्मला सिंह शुक्रवार को घर पर अकेली थी। उन्होंने बताया पोते अमन कों पूछते बदमाश घर में घूसे। एक बार पूछ कर चले गए। दुबारा आकर असलहा दिखा घर में बंधक बना लिया। बदमाशों ने मुंह बांध रखा था। महिला ने उन्हें पानी पिलाया। उसके बाद हाथ बांध कर रसोई में बंद कर दिया। 


निर्मला सिंह को रस्सी से  बंधक बनाकर बदमाशों ने डरा धमकाकर उनके द्वारा पहना गया सोने का चैन झुमका और कंगन उतार लिया साथ ही बहु का रखा जेवर साथ ही बरामदे में खड़ी स्पलेंडर बाइक भी साथ ले भागे। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान मौके पर पहुंचे व जांच पड़ताल शुरू की।