लखनऊ। यूपी को नया मुख्य सचिव मिल गया है। सीएम योगी के पसंदीदा व करीबी कहे जाने वाले अफसर मनोज सिंह को यूपी का मुख्य सचिव बनाया गया है। वह सीएम के सबसे विश्वसनीय अफसर माने जाते हैं।

 

दुर्गा शंकर मिश्र को चौथी बार सेवा विस्तार नहीं मिला। आज उनके कार्यकाल का आखिरी दिन है। उससे पहले नए सचिव कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो मनोज सिंह रविवार की दोपहर में मुख्य सचिव (CS) का कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। मनोज का कार्यकाल जुलाई 2025 में समाप्त होगा। 

 

59 साल के मनोज सिंह बिहार के रहने वाले हैं। 1988 बैच के IAS अफसर हैं। वह सीएम योगी के सबसे विश्वसनीय अफसर माने जाते हैं। अभी उनके पास पंचायती राज विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण सहित 6 से ज्यादा विभागों और संस्थाओं की जिम्मेदारी है।

 

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट- 2023 में 40 लाख करोड़ रुपए के निवेश करार हुए थे। एक साल की अवधि में करीब 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव को धरातल पर उतारने में मनोज सिंह की भूमिका रही।