रुद्रप्रयाग। केदारनाथ के निकट शनिवार सुबह थारु कैंप के पास एक गंभीर हादसा हुआ, जब मरम्मत के लिए ले जाया जा रहा एक हेलिकॉप्टर नदी में गिर गया। यह हेलिकॉप्टर 24 मई 2024 को लैंडिंग के दौरान आई तकनीकी खराबी के बाद आपातकालीन लैंडिंग कराई गई थी, जिसके बाद इसे रिपेयरिंग के लिए ले जाया जा रहा था।

इस हेलिकॉप्टर को भारतीय वायु सेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर की सहायता से गौचर हवाई पट्टी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन थारु कैंप के पास पहुंचते ही एमआई-17 का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते इसे घाटी में उतरना पड़ा।
जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने जानकारी दी कि 24 मई को क्रिस्टल एविएशन कंपनी के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते पायलट ने केदारनाथ हेलीपैड से कुछ दूरी पर सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग कराई थी, जिसमें सभी यात्री सुरक्षित थे।

शनिवार को इस हेलिकॉप्टर को मरम्मत के लिए गौचर ले जाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन थारु कैंप के पास पहुंचते ही एमआई-17 हेलिकॉप्टर का बैलेंस बिगड़ गया, जिससे हेलिकॉप्टर को सुरक्षित रूप से घाटी में उतारना पड़ा। सौभाग्य से इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
Comments (0)