लखनऊ। लखनऊ में सहारा इंडिया के ठिकानों पर ईडी की टीम ने छापेमारी की है। यह छापेमारी ईडी के कोलकाता यूनिट की टीम ने की है। कोलकाता यूनिट ने यह छापा मारा है। सहारा के लखनऊ कार्यालय के अधिकारी भी मौजूद हैं। लखनऊ में कपूरथला के सहारा के मुख्य कार्यालय में ईडी के करीब 100 अधिकारी जांच कर रहे हैं।

सहारा इंडिया का ये पूरा मामला कोलकाता की चिट फंड कंपनी में हुए कथित घोटाले से जुड़ा हुआ है। इलेक्ट्रानिक दस्तावेजों को इकठ्ठा करने के साथ में फाइलों की भी जांच की जा रही है। टीम ने सभी कर्मचारियों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं।