चंदौली (पीडीडीयू नगर)। कहते हैं कि समाजसेवा एक ऐसी आदत है, जो जिसे लग जाए जल्दी छूटती नहीं। दिलो दिमाग में बस एक ही जज्बा रह जाता है ‘दूसरों की मदद करना’। कुछ ऐसा ही करने का बीड़ा उठाया है चन्दौली जनपद के डॉ० विनय कुमार वर्मा ने। डॉ० वर्मा पिछले डेढ़ दशक से समाजसेवा का जो बीड़ा उठाया, उसकी महक अब दूर तक जा चुकी है।

ऐसे में इसी कड़ी में बीते दिनों दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संस्था गोल्डन स्पैरो नई दिल्ली द्वारा स्वर्णकार (सोनार) समाज संघ के संरक्षक डॉ० विनय कुमार वर्मा को राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया। जिसके बाद स्वर्णकार समाज के लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

इसी उत्साह की कड़ी में गुरूवार को स्वर्णकार (सोनार) समाज संघ की बैठक में डॉ० विनय कुमार वर्मा का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन विनोद प्रकाश वर्मा के आवास पर संपन्न हुआ। इसके साथ ही बैठक में स्वर्णकार समाज, संगठन व कई राजनीतिक विषयों पर समाज के लोगों ने चर्चा-परिचर्चा की इस दौरान सभी लोगों ने अपनी-अपनी बातों को रखा।

इस मौके पर विनोद प्रकाश वर्मा ने कहा कि यह हम सभी के लिए और हमारे समाज के लिए बहुत ही गौरव का विषय है कि पूरे देश से लगभग 220 लोगों का चयन हुआ। जिसमें हमारे विनय कुमार वर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने हमारे जनपद का गौरव और सम्मान और भी ज्यादा बढ़ाया है। यह दिन हमारे समाज और हम सभी काशीवासियों के लिए बेहद उत्साह का दिन है।
बैठक का संचालन त्रिभुवन वर्मा मोनू ने किया। वहीं बैठक में मुख्य रूप से रमाशंकर सेठ, मुरलीधर वर्मा, कतवारू वर्मा, विनोद प्रकाश वर्मा, चंद्र मोहन लाल, डॉ० ओपी वर्मा, रविंद्र सेठ, मनोज सेठ, विनोद सेठ, विंध्यवासिनी वर्मा, अनिल वर्मा, राजू वर्मा जी व प्रेम कुमार वर्मा, रजत कुमार वर्मा, पंकज वर्मा और रवि वर्मा समेत अन्य लोगों की उपस्थिति रही।
Comments (0)