Central Public School: चंदौली जनपद के सेंट्रल पब्लिक स्कूल में नए सत्र का उद्घाटन बच्चों पर पुष्पवर्षा व उन्हें तिलक लगाकर किया गया। सत्र के प्रथम दिन पांचों ब्रांच चंधासी, परशुरामपुर, उतरौत (बबुरी), साहुपुरी और धूस खास के शत प्रतिशत बच्चे स्कूल आए।

सभी बच्चों का स्वागत भारतीय संस्कृति के माध्यम से किया गया। इसके साथ ही सत्र के प्रथम दिन क्लासेज में विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी की गई। जिसका बच्चों ने भी भरपूर तरीके से एन्जॉय किया। स्कूल में नए एडमिशन लेने वाले बच्चों का सभी से परिचय कराया गया। स्कूल के सीएमडी डॉ० विनय कुमार वर्मा ने बताया कि बच्चों का स्वागत भारतीय संस्कृति की तर्ज पर किया गया।

बता दें कि सेंट्रल पब्लिक स्कूल के चंदौली जनपद में पांच ब्रांच संचालित हो रहे हैं। सीएमडी डॉ० विनय कुमार वर्मा ने बताया कि चंदौली जनपद में लगभग 2 दशक पहले शिक्षा का काफी अभाव था। जिसे देखते हुए 4 कमरों से वर्ष 2000 में इस विद्यालय की स्थापना हुई थी। जिसके बाद यह कारवां बढ़ता गया और आज यहां सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी तक की पढ़ाई कराई जा रही है।

Central Public School: चंदौली जनपद में पांच ब्रांच हो रहे संचालित

 

डॉ० वर्मा ने आगे बताया कि अब तक इस विद्यालय के जनपद में पांच ब्रांच संचालित हो रहे हैं। जिसमें पीडीडीयू नगर (मुगलसराय) के पास चंधासी, जहां शिक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाता। सबसे खास बात यह है कि यहां सबसे कम फीस में अच्छी पढ़ाई होती है। जहां आर्थिक रूप से कमजोर छात्र भी अपनी पढ़ाई अत्यंत कम फीस में कर सकते हैं।