वाराणसी। भदोही से भाजपा सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद की गाड़ी का गुरुवार को वाराणसी के हरहुआ में एक्सीडेंट हो गया। बीजेपी सांसद के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में सांसद पूरी तरह सेफ हैं। हालांकि इस हादसे में कुछ साथियों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद सांसद दूसरी कार से अपने गंतव्य को रवाना हो गये।
.jpeg)
यह दुर्घटना बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ गांव के पास हुई, जहां मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। काफिले में शामिल लोगों के मुताबिक, हादसा एक दूसरी कार को बचाने के प्रयास में हुआ, जो काफिले को ओवरटेक कर रही थी।

जानकारी के अनुसार, यह घटना तब घटी जब सांसद लखनऊ से अपने घर, मुगलसराय लौट रहे थे। मोड़ पर अचानक हुए इस हादसे के बाद, सांसद बिना किसी बड़ी चोट के सुरक्षित रूप से दूसरी गाड़ी से रवाना हो गए।
Comments (0)