वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव में वाराणसी से लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर सांसद बन गए हैं। वाराणसी बीजेपी के नेता क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में पीएम के नई दिल्ली स्थित आवास पहुंचे और जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार पीएम बनने पर खुशी जाहिर की।
भाजपा नेताओं के पीएम आवास पहुंचने पर भावविभोर हो गये। काशी से दिल्ली पहुंचे जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने उनको जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। पीएम मोदी ने प्रमाणपत्र को जनता का जनादेश बताते हुए ससम्मान ग्रहण किया। उन्होंने सभी काशीवासियों को साथ बैठाया। काशी का हाल पूछा। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से काशी की जनता का आभार जताया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नरेन्द्र मोदी भारतीय इतिहास के ऐसे दूसरे राजनेता हैं जो तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह हमारे लिए बहुत ही गौरव की बात है। बताया कि पीएम को उनके आवास पर जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया।
काशी से प्रमाणपत्र लेकर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल, प्रदेश सरकार के मंत्री रवींद्र जायसवाल, मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, महापौर अशोक तिवारी, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, सुरेन्द्र नारायण सिंह औढे, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, एमएलसी धर्मेन्द्र राय आदि शामिल थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी संसदीय क्षेत्र से जीत के बाद गुरुवार की शाम पहली बार काशीवासियों से मुलाकात की। इस दौरान वे भावविभोर हो गए।
Comments (0)