Farhatullah Gauri is plotting to terrorize India again: भारत के खिलाफ साजिशें रचने वाला आतंकवादी फरहतुल्लाह गौरी, जो 2002 में गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर हमले का मास्टरमाइंड था, ने एक बार फिर से धमकी दी है। पाकिस्तान में छिपे इस आतंकी ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर भारत में हमलों की चेतावनी दी है। इस वीडियो में गौरी ने अपने संगठन के आतंकियों को दिल्ली, मुंबई और अन्य बड़े शहरों में ट्रेनों को पटरी से उतारने और बम विस्फोट करने का आदेश दिया है।
28 अगस्त को वायरल हुए इस वीडियो में गौरी ने आतंकियों को बम विस्फोट में प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करने और पेट्रोलियम पाइपलाइनों को निशाना बनाने की बात कही है। उसने विशेष रूप से हिन्दू नेताओं की हत्या और भारत में अधिक से अधिक खून-खराबा करने का आह्वान किया है। गौरी की इस धमकी के बाद से भारत सरकार अलर्ट पर है। खुफियां एजेंसियों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है।
.jpeg)
गौरी को भारत सरकार ने पहले ही आतंकवादी घोषित कर रखा है। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि इस साल 1 मार्च को बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए ब्लास्ट के पीछे भी गौरी का हाथ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फरहतुल्लाह गौरी और उसका दामाद शाहिद फैजल दक्षिण भारत में बड़े स्लीपर सेल नेटवर्क का संचालन कर रहा है। बेंगलुरु ब्लास्ट के दौरान गौरी ही मुख्य हैंडलर था, जिसमें 10 लोग घायल हुए थे।

फरहतुल्लाह गौरी का नाम 2002 में गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर हुए हमले में सामने आया था, जिसमें 30 से ज्यादा लोग मारे गए थे। इसके अलावा, 2005 में हैदराबाद के टास्क फोर्स ऑफिस पर हुए आत्मघाती हमले में भी उसका हाथ था। गृह मंत्रालय के अनुसार, गौरी ऑनलाइन माध्यम से जिहादियों की भर्ती करता है। पिछले साल दिल्ली पुलिस ने उसके नेटवर्क के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था। लगातार जांच एजेंसियों की कार्रवाई से गौरी बौखलाया हुआ है और इसी कारण उसने अब भारत में नए हमलों की धमकी दी है।
Comments (0)