वाराणसी। काशी में एक भक्त को सनातन की सेवा महँगी पड़ी है। हिंदू आस्था के मंदिरों से साईं बाबा की मूर्ति को हटाना एक भक्त को महंगा पड़ा है। पुलिस ने वाराणसी के रहने वाले अजय शर्मा को गिरफ्तार कर विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उन्हें बुधवार की रात 2 बजे पत्थर गली के पास से पकड़ा, जब वह इस कार्य के लिए घर से निकले थे। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि अजय शर्मा को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

इसके बाद उनसे पूछताछ कर उनके खिलाफ वाराणसी कमिश्नरेट के चौक थाने में BNS की धारा 299, 298, 353(2), 333 और 196 व सिगरा थाने में 333, 299, 298, 353(2), और 196 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में हनुमानजी आनंदमई मंदिर के पुजारी चैतन्यव्यास ने अजय शर्मा के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर चौक थाने में मामला पंजीकृत किया गया है। वहीं सिगरा थाने में स्थानीय निवासी अभिषेक कुमार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
.jpeg)
अजय शर्मा के परिवार ने आरोप लगाया है कि कुछ युवक उन्हें जबरन उठाकर ले गए थे, जबकि उनके मोबाइल फोन भी बंद थे, जिससे परिवार को उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता हो गई थी। सनातन रक्षक दल के अधिकारियों ने कहा कि अजय शर्मा मजदूरों की तलाश में निकले थे ताकि वह दशाश्वमेध स्थित भूतेश्वर महादेव और तारकेश्वर महादेव मंदिर से साईं बाबा की मूर्तियां हटा सकें।
.jpeg)
इससे पहले, 1 अक्टूबर को इस संगठन ने अजय शर्मा के नेतृत्व में वाराणसी के 14 मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियों को हटा दिया था। संगठन के पास 100 अन्य मंदिरों की सूची है जहां से मूर्तियां हटाने की योजना बनाई गई है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने भी साईं बाबा की मूर्तियों को हटाने की मांग की है, उनका मानना है कि मंदिरों में इन मूर्तियों का स्थान नहीं होना चाहिए।

इस विवाद ने वाराणसी में साईं भक्तों की भावनाओं को आहत किया है। पुजारी चैतन्यव्यास ने कहा कि जब उन्हें साईं बाबा की मूर्तियों को हटाने की जानकारी मिली, तो उन्होंने अपने मंदिर में मूर्ति को कपड़े से ढक दिया और शिकायत दर्ज कराई। उनका मानना है कि साईं बाबा भी अन्य देवी-देवताओं के समान पूजनीय हैं।
Comments (0)