ढाका। शेख हसीना के इस्तीफे के बाद से बांग्लादेश की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है। यहां हिंदू समुदाय को इस्लामी कट्टरपंथियों ने टारगेट पर लिया है। देश के 27 जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान सैकड़ों दुकानों और मंदिरों को तोड़ा गया है। हिंदू परिवारों पर भी हमले हुए हैं। उनके घर में तोड़फोड़ और लूट पाठ हुई है।
.jpeg)
उपद्रवियों ने कई हिंदुओं के घरों को भी जलाया है। हिंदुओं के घर और मंदिरों को जलाया जा रहा है। हसीना की पार्टी आवामी लीग से जुड़े दो हिंदू नेताओं को मार दिया गया। बांग्लादेश हिंदू बुद्धिस्ट क्रिश्चियन यूनिटी काउंसिल के नेता काजल देवनाथ ने बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों में अल्पसंख्यक समुदायों को प्रतिष्ठानों पर हमले की सूचना मिली है। जिसे समुदायों में घबराहट है।

देवनाथ ने बताया कि सिराजगंज और रंगपुर में दो हिंदू नेताओं की हत्या की गई है। कई जगह से हिंदू महिलाओं को निशाना बनाने की भी खबरें हैं। यूनिटी काउंसिल के महासचिव राणा देशगुप्ता ने बताया कि स्थिति गंभीर है। सेना से आग्रह है कि तत्काल अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
Comments (0)