लखनऊ। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं ने इस बार प्रदेश को निराश किया है। चुनाव में इस बार प्रदेश में मतदाताओं की संख्या में जितना इजाफा हुआ, वोट डालने वालों की संख्या भी बढ़ी, लेकिन बावजूद इसके मतदान प्रतिशत नीचे ही रहा। इसका कारण एक ही निकाल कर सामने आया कि जिस अनुपात में मतदाता बढ़े, उसके मुकाबले मतदान नहीं हुआ।
चुनाव आयोग की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 2019 में 14 करोड़ 58 लाख 58 हजार 557 मतदाता थे। वहीं 2024 में यह संख्या 82 लाख 45 हजार 113 बढ़कर 15 करोड़ 41 लाख 3 हजार 670 हो गई। वहीं 2019 की मुकाबले 2024 में 15 करोड़ 2 हजार 385 मतदाताओं ने अधिक वोट किया। बावजूद इसके इस चुनाव में पिछले चुनाव की तुलना में 2.19% कम मतदान हुए।
यानी मतदाताओं की संख्या तो 82 लाख 45 हजार 113 बढ़ी, लेकिन पिछली बार के मुकाबले सिर्फ 15 लाख 2 हजार 385 अधिक मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 2019 में 8 करोड़ 62 लाख 20 हजार 643 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था, जबकि 2024 में 8 करोड़ 77 लाख 23 हजार 28 मतदाताओं ने वोट डाले। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। कुल मिलाकर इस बार का मतदान प्रतिशत कम रहा। इस बार युवाओं ने जोश तो दिखाया, लेकिन जितने मतदाता बढ़े, उसके हिसाब से मतदान नहीं हुआ।
Comments (0)