वाराणसी/चंदौली/लखनऊ। यूपी के कई जिलों में लोग प्रचंड गर्मी व लू से बेहाल हैं। राहत कब मिलेगी, इसी लेकर कोई कुछ भी संभावना नहीं व्यक्त कर पा रहा है। पिछले दो महीने से भी ज्यादा समय से गर्मी का दंश झेल रहे लोग अब इससे तंग आ चुके हैं। सभी को बस एक ही चिंता सता रही है कि आखिर इसे छुटकारा कब मिलेगा और कब यूपी में मानसून दस्तक देगा। 

जून के 15 दिन बीतने के बाद भी गर्मी से निजात मिलती नहीं नजर आ रही है। वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, मिर्जापुर समेत यूपी के कई जिलों में प्रचंड गर्मी व लू से हाल बेहाल है। लोग बस इससे राहत की आस लगाए बैठे हुए हैं। 

एक ओर जहां गर्मी में लोग मानसून की आस लगाए बैठे हुए हैं। वहीँ मौसम विभाग ने भी यूपी के कई जिलों में अगले 24 घंटे हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के कई जिलों में हीट वेव का असर देखने को मिलेगा। 

मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र से इसकी जानकारी दी गयी। विभाग ने लोगों को सचेत रहने की चेतावनी दी है। इसी बीच विभाग ने भी लोगों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को घरों में रहने के लिए कहा है। यदि आवश्यकता हो, तभी घर से बाहर निकलने के निर्देश दिए हैं। 

इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट

 

मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, जौनपुर, भदोही, आगरा, औरेया, बांदा, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, हमीरपुर, जालौन, झाँसी, कानपूर, कौशांबी, ललितपुर, महोबा, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली व सोनभद्र में मौसम अभी और कहर बरपायेगा।