लखनऊ। यूपी में मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यूपी के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 48 जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है। इससे पहले बुधवार-गुरुवार को प्रदेश के कुछ जिलों में छिटपुट तो कहीं तेज बारिश हुई।
.jpeg)
प्रदेश में दो दिनों में औसत 38MM बारिश दर्ज की गयी है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून हरदोई से होकर वाराणसी से आगे बंगाल की ओर जा रहा है। यानी इस इलाके में लो प्रेशर की कंडीशन बनी हुई है। इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में बुधवार से गुरुवार आधी रात तक झमाझम बारिश हुई। उसके बाद दिन में तीखी धूप निकलने से तापमान 36 डिग्री पार कर गया। इसके बाद नमी के कारण उमस ने हाल बेहाल कर दिया।
.jpeg)
यूपी में पूरब से लेकर पश्चिम तक जोरदार बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा जिन 48 जिलों में वज्रपात की संभावना बनी हुई है। वहां भी लोकल मौसमी प्रभाव के चलते बारिश हो सकती है।
यूपी में बारिश के बावजूद लोगों को मौसम से राहत नहीं मिल रही है। गुरुवार को यूपी का सबसे गर्म जिला प्रयागराज रहा। यहां का पारा 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कानपुर की रात सबसे गर्म रही। यहां रात का तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

IMD ने अगले दो दिनों में यूपी में जोरदार बारिश की संभावना जताई है। हालांकि अगले 48 घंटों में तापमान के 4 से 5 डिग्री बढ़ने की आशंका है। दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झाँसी, ललितपुर।
Comments (0)