T20 World Cup 2024: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ट्रंप कार्ड के तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ अक्षर पटेल को लेकर आए थे। तब इंग्लैंड की टीम 3 ओवर में 26 रन बना चुकी थी। इसमें खास बात यह थी कि अक्षर पटेल ने अपने ओवर की पहली गेंद पर जोस बटलर को धूल चटाया।
कप्तान बटलर को निपटाने के बाद अक्षर ने जॉनी बेयरस्टो को अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर आउट किया। इसके बाद मोईन अली को भी अक्षर पटेल ने अपने तीसरी ओवर की पहली गेंद पर ऋषभ पंत के हाथों स्टंप आउट करवाया। उस मैच में 4 ओवर 23 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने इससे पहले मैच में छह गेंद पर 10 रन बनाए थे।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में अक्षर पटेल ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। अक्षर ने पांचवें नंबर पर बैटिंग करते हुए 31 गेंद पर 47 रन बनाए। जिसमें चार छक्के और एक चौका शामिल रहा। अक्षर और विराट कोहली ने चौथे विकेट के लिए 72 रनों की शेयरिंग की थी। गेंदबाजी की बात करें, तो अक्षर ने 4 ओवर में 49 रन देकर एक विकेट चटकाया।
अक्षर पटेल का T20 वर्ल्ड कप में सफर
- अक्षर ने न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ 3 रन देकर एक विकेट लिया।
- पाकिस्तान के खिलाफ न्यूयॉर्क में अक्षर ने 20 रन बनाए।
- अमेरिका के खिलाफ न्यूयॉर्क में अक्षर ने एक विकेट चटकाए।
- अफगानिस्तान के खिलाफ अक्षर ने 12 रन बनाए और एक विकेट लिया।
- अक्षर ने बांग्लादेश के खिलाफ 3 रन बनाए, हालांकि कोई विकेट नहीं मिला।
- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्षर ने एक विकेट चटकाया।
- इंग्लैंड के खिलाफ अक्षर ने सेमीफाइनल मुकाबले में 10 रन बनाए, फिर 3 विकेट लिया।
- अक्षर ने फाइनल में 47 रन बनाए फिर एक विकेट लिया।
अक्षर पटेल का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
14 टेस्ट, 55 विकेट, 646 रन
57 वनडे 60 विकेट, 489 रन
60 टी20, 57 विकेट, 406 रन
Comments (0)