MS Dhoni The Untold Story : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni – MS Dhoni) की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। फैंस उनकी निजी जिंदगी को करीब से जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। इसी बीच माही के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। आपको बता दें कि धोनी (MS Dhoni) के जीवन पर बनी बायोपिक फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी (MS Dhoni The Untold Story) एक बार फिर बड़े पर्दे पर रिलीज होने की तैयारी में है।
MS Dhoni : बड़े पर्दे पर होगी रिलीज़
दरअसल, हाल ही में स्टार स्टूडियोज में उनके ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर किए गए एक ट्वीट ने सबका ध्यान खींच लिया है। इस ट्वीट में स्टार स्टूडियोज ने जानकारी दी है कि सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ (MS Dhoni) एक बार फिर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। ट्वीट में लिखा है, ‘जब माही दोबारा पिच पर आएंगे तो पूरा भारत सिर्फ धोनी, धोनी, धोनी चिल्लाएगा।’ आपको बता दें कि 12 मई को फिल्म ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
देखें ट्वीट
आपको बता दें कि एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की जीवन कहानी को दर्शाया गया था। इस फिल्म में धोनी के बचपन से लेकर 2011 वर्ल्ड कप फाइनल तक की बातों को दिखाया गया था। यह फिल्म साल 2016 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म का कुल कलेक्शन 133 करोड़ रुपए था। ऐसे में एक बार फिर से इस फिल्म को इसलिए रि रिलीज किया जा रहा है, क्योंकि धोनी अपने करियर के आखिरी फेज़ में चल रहे हैं। ऐसे में ये कहा जा रहा है कि धोनी के आईपीएल करियर का ये आखिरी सीजन हो सकता है, ऐसे में डिज्नी स्टार ने धोनी की बायोपिक फिल्म को दोबारा रिलीज करने का फैसला किया है।
ऐसे में एक बार फिर इस मूवी को दोबारा रिलीज किया जा रहा है क्योंकि धोनी अपने करियर के आखिरी दौर में चल रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि धोनी के आईपीएल करियर का यह आखिरी सीजन हो सकता है ऐसे में डिज्नी स्टार ने धोनी की बायोपिक फिल्म को फिर से रिलीज करने का फैसला किया है।
Also Read:
कौन हैं IPS अनुराग आर्य, जिसने Mukhtar Ansari की सल्तनत को मिट्टी में मिला दिया…
इसको लेकर स्टूडियो के हेड बिक्रम दुग्गल ने कहा गौरतलब हो कि इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र धोनी (MS Dhoni) का किरदार निभाया था। ये उनके करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी। सुशांत के अलावा कियारा, आडवाणी, दिशा पाटनी, भूमिका चावला और अनुपम खेर जैसे स्टार्स ने मूवी में काम किया। ऐसे में इस ट्वीट में फिल्म का पोस्टर भी शामिल है, जिस पर लिखा है- ‘माही फिर आ रहा है।’